चंडीगढ 12 जुलाई, 2014: भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के वार्ड नं. 21 की पार्षद व सीनियर डिप्टी मेयर हीरा नेगी अपने वार्ड के स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए वार्ड के मंडल प्रधान प्रदीप बंसल के साथ सैक्टर 46 के कम्युनिटी सेंटर में शाम 5 से 6 बजे तक जनता दरबार लगाया।
जनता दरबार में वार्ड के स्थानीय लोग अपनी-अपनी समस्याओं को लेकर हीरा नेगी के पास आए और उन्हें अपनी समस्याओं के बारे में बताया।
हीरा नेगी ने आए हुए लोगों की समस्याओं को सुना और आश्वासन दिया कि वह इन सभी समस्याओं का समय रहते समाधान करवायेंगी और साथ यह भी बताया कि यह जनता दरबार वार्ड के लोगों की सुविधा के लिए लगाया गया है और प्रत्येक शनिवार को 5 से 6 बजे तक जनता दरबार लगाया जाएगा जिसमें लोग अपनी समस्याओं को हमारे समक्ष रख सकते हैं।
इस अवसर पर जोगिन्द्र मिंटा, अनिल गुप्ता, राजिन्द्र सिंह, किरण गुप्ता, नीलम चौधरी, राज कुमार, अमित, जोगिन्द्र आदि उपस्थित थे।