चंडीगढ ३१ जुलाई, २०१४: शहर में तीज पर्व की चारों तरफ धूम रही। तीज उत्सव सैकटर ३८ वेस्ट के पार्क में भी हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ महिला मोर्चा की राष्ट्रीय सचिव व पार्षद आशा जसवाल समरोह में उपस्थित थी, जबकि महिला मोर्चा के जिला नं. २ रेखा सूद ने समारोह की अध्यक्षता की। इस अवसर पर महिला मोर्चा अध्यक्षा सुनीता धवन, प्रदेश सचिव संतोष शर्मा, मोर्चा महासचिव सुबीना बंसल और स्थानीय महिलायें उपस्थित थी।
इस अवसर पर पार्षद आशा जसवाल ने कहा कि हम अपनी भाग-दौड़ में अपने रीति रिवाजों से दूर होते जा रहे हैं। हम सबको मिलजुल कर धूमधाम से इन सभी त्यौहारों को मनाना चाहिए और अपने बच्चों को इनके बारे में विस्तार से बताना चाहिए ताकि वह भी इन त्यौहारों के साथ जुड़ सके और हर्षोउल्लास के साथ प्रत्येक त्यौहार को मनाए।
इस अवसर पर मोर्चा अध्यक्षा सुनीता धवन ने बताया कि तीज का रंगारंग उत्सव विशेष रूप से महिलाओं के लिए आकर्षक था। महिलाओं ने विभिन्न प्रकार के रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया। हाथों में मेहंदी लगाई, सावन के गीतों पर नृत्य किया और झूला भी झूला। इस अवसर पर उपस्थित सभी बहनों ने एक-दूसरे का मिठाई खिला कर मुह मिठा करवाया।