चंडीगढ़ 07 जून, 2015: भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला नं. 3 द्वारा ‘युवा संवाद कार्यक्रमÓ जिला अध्यक्ष आशु शर्मा की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय कमलम् में संपन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य रुप से भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री संजय टंडन, युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष अमित राणा, जिला नं. प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष नेरश अरोड़ा, कृपा नंद ठाकुर, प्रदेश महा मंत्री गौरव गोयल, जगतर जगा, सचिव महकवीर संधु, मीडिया सचिव वैभव गुप्ता, भाजपा जिला अध्यक्ष देवी सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अभिषेक धवन, युवा मोर्चा जिला महांमत्री जसमनप्रीत सिंह, रिंकल चोपड़ा आदि उपस्थित रहे।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन ने मोदी सरकार की एक साल की उपलब्धियों को बताया कि मोदी जी के नेतृत्व में विकास की गाड़ी ने रफतार पकडऩा शुरु कर दी है। स्वच्छ भारत बेटी बचाओं आदि आंदोलनों के साथ देश का जनमानस एक रुप जुड़ा है, गंगा सफाई, 100 समार्ट सिटी, सारक सहित अनेक देशों मेें भारत का दबदवा, सरकारी विभागों में कार्य प्रणाली पर बदलाव, मेक इन इंडिया, बीमा योजना, एक्सीडेंटल योजन, अटल पेंशन योजना इन सभ को विस्तार में युवाओं को समझाया और आस्वाशन भी दिया कि ऐसे ही लगातार कम करते हुए देश की तरकी करेगे।
भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष अमित राणा ने सभी युवाओं को स ंबोधित करते हुए युवा संवाद की विस्तृत जानकारी दी उन्होंने बताया कि गत 21 मई को भाजपा केंद्रीय कार्यालय दिल्ली में भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अनुराग ठाकुर द्वारा युवा संवाद कार्यक्रम का शुभ आरम्भ किया गया। जिसमें उन्होंने सभी युवाओं से अहवान किया कि वह मोदी सरकारी द्वारा एक साल की उपलब्धियों को मंडल स्तर तक युवाओं में पहुंचाए। जिसको लेकर युवा मोर्चा जिला नं. 3 ने यह चंडीगढ़ का पहला कार्यक्रम कर इ सकी शुरुआत कर दी है। अमित राणा ने बताया कि युवा संवाद के कार्यक्रम युवा मोर्चा मंडल स्तर पर आगामी दो माह के बीच करेगा और युवाओं को मोदी सरकार की उपलब्धियों से अवगत करवाएगा।
भाजयुमो जिला अध्यक्ष आशु शर्मा ने जिला नं. 3 की सभी गतिविधियों के बारे में अपना ब्योरा दिया तथा प्रदेश नेतृत्व को विश्वास दिलवाया की भाजयुमो मंडल स्तर पर युवा संवाद के कार्यक्रमों का आयोजन करेगा।
भाजयुमों जिला महामंत्री जसमनप्रीत सिंह ने प्रदेश नेतृत्व का तथा सभी जिला नं. 3 के कार्याकर्ताओं का सफल कार्यक्रम में अपनी सहभागीता देने के लिए सभी का धन्यवाद किया।